27.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दमोह : दिनदहाड़े हमला और शाम को ऑफिस में तोड़फोड़, CCTV वीडियो वायरल

दमोह (मध्य प्रदेश)। प्रदेश में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को दमोह शहर गैंगवार से दहल उठा। दिनदहाड़े बस स्टैंड पर हुई मारपीट और देर शाम हुई तोड़फोड़ की वारदात ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। यह पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बस स्टैंड पर हमला

गुरुवार दोपहर शहर के मुख्य बस स्टैंड पर अचानक माहौल बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि मुर्रम और प्रॉपर्टी माफिया साहिल बिरमानी अपनी ‘7777’ नंबर प्लेट लगी थार कार से गुंडों के साथ पहुंचा और प्रॉपर्टी ब्रोकर राकेश शर्मा पर बेसबॉल बैट और लाठियों से हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे।ऑफिस में तोड़फोड़

इस वारदात के कुछ घंटे बाद ही राकेश शर्मा गुट ने पलटवार किया। देर शाम हथियारबंद युवक साहिल बिरमानी के ऑफिस पहुंचे और वहां जमकर तोड़फोड़ की। कुर्सियां, शीशे और फर्नीचर तहस-नहस कर दिया गया। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसने गैंगवार की तस्वीर को और डरावना बना दिया है।विवाद की जड़

जानकारी के अनुसार, यह विवाद सरकारी ठेकेदार साहिल बिरमानी और प्रॉपर्टी ब्रोकर राकेश शर्मा के बीच चल रहा है। दोनों के बीच कुछ दिन पहले प्रसिद्ध जटाशंकर मंदिर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ और गुरुवार को यह हिंसक झड़प में बदल गया।

शहर में दहशत

दमोह में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने लोगों में डर का माहौल बना दिया है। कुछ दिन पहले ही दमोह-पन्ना स्टेट हाइवे पर एक यात्री बस रोककर उसके स्टाफ से मारपीट का मामला सामने आया था। अब खुलेआम गैंगवार और वायरल हो रहे वीडियो ने शहरवासियों की चिंता और बढ़ा दी है।

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

मेडिकल कैश घोटाला: तीन तत्कालीन वित्तीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर गहरा संशय

Newsdesk

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर, परिजन गए थे रिश्तेदारी में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading