23.1 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

15 दिन पति और 15 दिन प्रेमी के साथ रहूंगी, 10 बार घर से भाग चुकी महिला ने पंचायत में रखी अनोखी शर्त

रामपुर ,25 अगस्त। जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ एक बार नहीं ब्लकि करीब 10 बार भागी। जब यह मामला गांव की पंचायत तक पहुंचा, तो महिला ने ऐसी शर्त रख दी जिसने सबको हैरान कर दिया।
पंचायत में महिला ने साफ कहा कि वह अपने प्रेमी को छोड़ नहीं सकती। उसने इच्छा जताई कि महीने के 15 दिन वह पति के साथ और 15 दिन प्रेमी के साथ रहेगी। उसकी इस शर्त ने सभी को स्तब्ध कर दिया। महिला की अजीबो-गरीब मांग पर पति ने हाथ जोड़ लिए और साफ कह दिया कि उसे अब ऐसी पत्नी की कोई जरूरत नहीं। उसने पंचायत में ही ऐलान कर दिया कि वह अपनी पत्नी को पूरी तरह प्रेमी के साथ ही रहने देगा और अब अपने साथ नहीं रखेगा।
बार-बार भागने की घटना
जानकारी के अनुसार, अनुसूचित जाति की यह युवती डेढ़ साल पहले अपनी ही बिरादरी के युवक से ब्याही थी। पति बाहर मजदूरी करता था, इस बीच पत्नी का टांडा थाना क्षेत्र के युवक से प्रेम संबंध हो गया। शादी के महज छह महीने बाद ही वह पहली बार प्रेमी के साथ भाग गई। गांव वालों की मदद से पति उसे कई बार वापस घर लाता रहा, लेकिन महिला हर बार फिर भाग जाती। आठ दिन पहले वह दसवीं बार प्रेमी संग फरार हुई, जिस पर पति ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने महिला को बरामद कर पंचायत बुलाई। गांव के संभ्रांत लोग पंचायत में इक हुए। वहां महिला ने दो टूक कहा कि वह प्रेमी को नहीं छोड़ेगी और पति चाहे तो उसकी शर्त मान ले। लेकिन पति ने साफ इंकार करते हुए कहा कि अब वह पत्नी के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहता और वह प्रेमी के साथ ही अपना जीवन बिताए।

अन्य ख़बरें

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

यादव समाज ने धूमधाम से मनाई राधा अष्टमी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading