33.7 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

निक्की हत्याकांड – भाभी मीनाक्षी भी दहेज के लिए प्रताड़ित, 9 साल से नहीं गई ससुराल

ग्रेटर नोएडा, 30 अगस्त। निक्की हत्याकांड मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस बीच रोहित की पत्नी और निक्की की भाभी मीनाक्षी भाटी का बयान सामने आया है। निक्की की भाभी मीनाक्षी भाटी ने आईएएनएस से कहा, “2016 में रूपवास गांव में निक्की के भाई रोहित से मेरी शादी हुई थी।

शादी के डेढ़ महीने बाद दहेज के लिए मेरे साथ मारपीट की जाने लगी। मुझे पीटते थे, दहेज की मांग करते थे। मेरे पापा द्वारा दी गई गाड़ी को लेकर कहते थे कि ये गाड़ी मुझे पसंद नहीं।” उन्होंने कहा, “मेरी शादी को 9 साल हो गए हैं, लेकिन मैं ससुराल में सिर्फ 9 महीने ही रह पाई। जब मैं 5 लाख या 10 लाख रुपए लेकर जाती थी, तभी वे मुझे वहां रखते थे। मारपीट के दौरान खुद को बचाने के लिए मैं गांव की ओर भी भागी।”

मीनाक्षी ने स्थानीय विधायक से अपील की और कहा, “मैं भी पल्ला गांव की बेटी हूं। मैं उनके क्षेत्र की ही बेटी हूं। जैसे निक्की को न्याय दिलवाना चाह रहे हैं, वैसे मुझे भी न्याय दिलवा दें। 9 साल हो चुके हैं, मुझे उन्होंने छोड़ रखा है।” मीनाक्षी ने आगे कहा कि पंचायत में जो फैसला हुआ था, वो डिसमिस हो गया। अगर निक्की हत्याकांड की बात करें तो इससे जुड़े कई सवाल ऐसे हैं, जिनके जवाब खोजे जा रहे हैं।

वहीं, निक्की की भाभी के बयान ने लोगों को चौंका दिया है। इसी बीच निक्की हत्याकांड में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसमें निक्की की सास, ससुर, जेठ और पति शामिल हैं। सबसे पहले पति विपिन भाटी की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद निक्की की सास दया भाटी की गिरफ्तारी हुई।

फिर निक्की के जेठ रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर भाटी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने 25 अगस्त को चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। परिवारवालों ने आरोप लगाया कि निक्की को जलाने से पहले उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाला गया था। निक्की की शादी 2016 में हुई थी।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

संजय राउत के बयानों से उनकी खुद की पार्टी को भारी नुकसान हो रहा : कृष्णा हेगड़े

Newsdesk

कलेक्टर ने मछली-मीट मार्केट एवं सब्जी मंडी का किया निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading