23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

मुंबई के एशियन हार्ट हॉस्पिटल के डॉक्टर पर हमला, पवई में कार में तोड़फोड़

Maharashtra Police

मुंबई, 8 सितंबर। मुंबई के पवई इलाके में एशियन हार्ट हॉस्पिटल के 31 वर्षीय डॉक्टर पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी अब्दुल्ला जुबेर खान ने नशे की हालत में डॉक्टर की कार पर चाकू और रॉड से हमला कर तोड़फोड़ की। पवई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पवई पुलिस स्टेशन के अनुसार, घटना उस समय हुई जब डॉक्टर अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे, फिल्टरपाड़ा, पवई के पास अब्दुल्ला जुबेर खान ने अचानक उनके सामने आकर हमला करने की कोशिश की।

डॉक्टर ने पुलिस को बताया, “मैं अपनी कार से घर जा रहा था। इसी दौरान अब्दुल्ला, जो मेरी सोसाइटी के पास रहता है, नशे में धुत था। उसके हाथ में चाकू और रॉड थी। उसने मुझ पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन मैं किसी तरह भाग निकला।” इसके बाद आरोपी ने डॉक्टर की कार पर हमला कर शीशे तोड़ दिए और भारी नुकसान पहुंचाया। डॉक्टर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अब्दुल्ला फरार है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला कि हमले का कारण आपसी रंजिश हो सकती है। लेकिन, सटीक वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित ने बताया कि वह इस घटना से सदमे में हैं।

वहीं, स्थानीय लोगों में भी इस घटना से दहशत है। पवई पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और सख्त कार्रवाई होगी।

अन्य ख़बरें

तारीख पर तारीख की प्रवृत्ति में बदलनी होगी, 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का हो निस्तारण: सीएम योगी

Newsdesk

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने निगमायुक्त को बांधा रक्षा सूत्र

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading