27.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

ग्वालियर में सरेराह पति ने पत्नी पर चलाई गोलियां, उपचार के दौरान मौत

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शहर के रूप सिंह स्टेडियम के बाहर एक युवक ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी पर एक के बाद एक चार से पांच गोलियां दाग दीं। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी को पकड़ने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

वारदात के बाद आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और काफी प्रयास के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अरविंद परिहार के रूप में हुई है, जो ठेकेदारी का काम करता है। मृतका की पहचान उसकी पत्नी नंदिनी परिहार के रूप में हुई है।

पहले से शादीशुदा था अरविंद

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अरविंद पहले से शादीशुदा है और बच्चों का पिता भी है। इसके बावजूद उसने नंदिनी से झूठ बोलकर शादी की थी। इस धोखाधड़ी के संबंध में नंदिनी ने 9 सितंबर को एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पत्नी पर पहले भी कर चुका था हमला

नंदिनी ने शिकायत में यह भी बताया था कि जब उसने सच्चाई जानकर अरविंद का विरोध किया, तो उस पर पहले भी हमला किया गया था। करीब 10 महीने पहले अरविंद ने नंदिनी, उसके बेटे और मां को कार से कुचलने की कोशिश की थी। यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।

फर्जी फोटो-वीडियो से धमकाने का भी आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि अरविंद उसे डराने और दबाव बनाने के लिए फर्जी अश्लील फोटो-वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी भी देता था।

हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज

इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी अरविंद परिहार के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

अन्य ख़बरें

मुंबई में गणेशोत्सव के सातवें दिन 6,436 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, कोई अप्रिय घटना नहीं

Newsdesk

जनेकृविवि के इमलिया फॉर्म में वानिकी विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम

Newsdesk

70वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज होगा शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading