26.3 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: एक माह से लापता किशोरी की माँ ने एसपी से लगाई गुहार, पड़ोसी युवक पर अपहरण का आरोप

जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र के मंडावा छापर इलाके में रहने वाली यास्मीन बानो ने अपनी 15 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान न्याय की गुहार लगाई है। यास्मीन बानो का आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी बीते एक महीने से लापता है, और इस संबंध में पड़ोस में रहने वाला युवक अंश ठाकुर भी उसी दिन से फरार है।

पीड़िता ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया है कि अंश ठाकुर ने ही उसकी बेटी का अपहरण किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी उन्होंने तत्काल गोरखपुर थाने में दी थी, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। थाने में बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जब पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तब थक-हारकर पीड़िता को एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में पहुंचना पड़ा।

जनसुनवाई के दौरान यास्मीन बानो ने अधिकारियों से आग्रह किया कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द ढूंढा जाए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़िता का यह भी कहना है कि उनकी बेटी नाबालिग है और मामले को गंभीरता से लेना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि एसपी कार्यालय से शिकायत के बाद पुलिस इस मामले में कितनी सक्रियता दिखाती है और क्या लापता नाबालिग लड़की की जल्द तलाश की जा सकेगी।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

मध्य प्रदेश: दमोह में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Newsdesk

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading