23.2 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – ट्रक ने बैटरी रिक्शा को मारी टक्कर, आरोपी चालक फरार

Jabalpur News Today । कटंगी थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बैटरी रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।

कटंगी पुलिस के अनुसार, गोहलपुर निवासी पप्पू चक्रवर्ती (45 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह केटरिंग का काम करता है और अपने साथी सुधीर कुमार, मीरा बाई के साथ बैटरी रिक्शा से कटंगी आया था। इसी दौरान आबिद अहमद के रिश्तेदार नजबुन बी और सुल्ताना अहमद भी उसी रिक्शा में सवार थीं।

रात करीब 8:15 बजे जब वे सभी काम खत्म कर जबलपुर लौट रहे थे, तभी बोरिया पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे ट्रक (क्रमांक MP20HB 3479) ने लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार में रिक्शा को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से रिक्शा चालक सुधीर उसराठे, मीरा बाई, नजबुन बी और सुल्ताना अहमद सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद पप्पू चक्रवर्ती और आबिद अहमद ने राहगीरों की मदद से घायलों को प्राइवेट वाहन से जबलपुर अस्पताल भेजा।

पुलिस ने पप्पू चक्रवर्ती की रिपोर्ट पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 281 व 125 ए बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

जनेकृविवि के इमलिया फॉर्म में वानिकी विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम

Newsdesk

70वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज होगा शुभारंभ

Newsdesk

लाला लाजपत राय वार्ड की बदहाल सड़कों और गंदगी को लेकर कांग्रेस का जन जागरण आंदोलन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading