27.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : एक ही प्लॉट कई बार बेचकर लाखों की ठगी करने वाला शातिर ठग ‘शिबू उर्फ चूरन’ गिरफ्तार

Jabalpur news today। अधारताल थाना पुलिस ने जमीन की फर्जी बिक्री कर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले शातिर ठग शिबू उर्फ चूरन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने भाई के साथ मिलकर एक ही जमीन को कई लोगों को बेचकर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर चुका था।

एक ही प्लॉट दो लोगों को बेचकर की ठगी

अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि गोहलपुर निवासी शिबू उर्फ चूरन और उसके भाई सैयद असद के खिलाफ दो अलग-अलग लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि दोनों भाइयों ने मिलकर एक ही प्लॉट उन्हें अलग-अलग बेच दिया, और 20 लाख रुपये हड़प लिए।

जब रजिस्ट्री और नामांतरण की प्रक्रिया शुरू हुई, तब इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शिबू उर्फ चूरन की सरगर्मी से तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दो दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

उसका भाई सैयद असद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पहले भी कर चुका है ठगी

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया शिबू उर्फ चूरन एक आदतन अपराधी है और पूर्व में भी कई लोगों से इसी तरह जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर चुका है।

पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पीड़ितों और संभावित संपत्ति घोटालों की भी जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

सीपीसीटी छूट का आदेश जारी नहीं होने से हजारों कर्मचारी नियुक्ति-पदोन्नति से वंचित

Newsdesk

छठी पर गर्भगृह से बाहर आए श्री बाल गणेश, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Newsdesk

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण को लेकर बैठक संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading