31.8 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर – ससुरालवालों की प्रताड़ना और पति की दूसरी शादी से परेशान महिला ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार

Jabalpur crime news today – जबलपुर के एसपी कार्यालय में सोमवार को शहाना बेगम नामक महिला ने समाजसेवी रीना राज सोनकर के साथ पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। शहाना बेगम का आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालवालों द्वारा लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है। यही नहीं, पति ने दूसरी शादी कर ली है और उसे व उसके दो छोटे बच्चों को घर से निकाल दिया गया है।

शहाना बेगम ने बताया कि उसकी शादी 17 नवंबर 2018 को मुस्लिम रीति-रिवाज से शेख रहीम से हुई थी। शादी के बाद से ही सास, ससुर, देवर, देवरानी और पति द्वारा मारपीट और तलाक के लिए दबाव डाला जाने लगा। महिला का कहना है कि पति की पहली शादी से तलाक के बाद उसका निकाह शेख रहीम से हुआ था, लेकिन अब पति ने किसी अन्य महिला से विवाह कर लिया है और पिछले दो साल से उसी के साथ रह रहा है।

महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसका देवर इस्लाम आधी रात को कमरे में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश करता है, जबकि उसकी देवरानी और सास आए दिन मारपीट करती हैं। पति बार-बार तीन तलाक देने की धमकी देता है और कहता है कि अगर किसी से शिकायत की या मामला बाहर बताया तो वह उसे और बच्चों को जान से मार देगा।

शहाना बेगम ने कहा कि उसके दो छोटे बच्चे हैं और उसकी कोई आय का साधन नहीं है, जिससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद परेशान हो चुकी है।

समाजसेवी रीना राज सोनकर के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर शहाना बेगम ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। महिला ने मांग की है कि उसे और उसके बच्चों को हक और इंसाफ दिलाया जाए और उसके पति शेख रहीम, देवर इस्लाम, देवरानी गुलस्ता, ससुर शेख बसीर और सास जमीला के खिलाफ मानसिक, शारीरिक प्रताड़ना और पति की दूसरी शादी के मामले में उचित कार्रवाई की जाए।

अन्य ख़बरें

गढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से 4 आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में युवक पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश, फायर मिस होने पर सिर पर बट से हमला

Newsdesk

इंदौर की बाइक चोरी का जबलपुर में खुलासा, गढ़ा पुलिस ने 4 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading