28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर में सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया सटोरिया, ₹21,120 नगद बरामद

Jabalpur News — ओमती थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा लिखते हुए एक सटोरिये को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹21,120 नगद, सट्टा अंक लिखे हुए कागज और अन्य सामग्री जप्त की है।

सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया कि दोपहर में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कन्वेंशन सेंटर के पास नया मोहल्ला क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश दी, जहां आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अल्लू उर्फ शेख अलीम, निवासी नया मोहल्ला, बंगाली मस्जिद के पास बताया। तलाशी के दौरान पुलिस को सट्टा अंक लिखा हुआ कागज, एक पेन और ₹21,120 नगद बरामद हुए।

ओमती थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के तार शहर में सक्रिय अन्य सट्टा गिरोहों से तो नहीं जुड़े हैं।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading