September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – महाराष्ट्र में बंधक बनाकर रखे गए 35 मजदूरों को पनागर पुलिस ने कराया मुक्त, परिवारों से मिलाई घर वापसी

Jabalpur news today — नवरात्र और दशहरा से पहले जबलपुर की पनागर पुलिस ने मानवीयता की मिसाल पेश की है। थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्रवाई में महाराष्ट्र में बंधक बनाकर रखे गए 35 मजदूरों को सुरक्षित मुक्त कराकर उनके परिवारों से मिलाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पनागर थाना क्षेत्र के मझगवां गांव से कुछ दिन पहले करीब 35 मजदूरों को काम दिलाने के बहाने महाराष्ट्र ले जाया गया था। वहां उन्हें जबरन बंधक बनाकर काम कराया जा रहा था। मजदूरों के परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने पनागर विधायक को इसकी सूचना दी। विधायक ने तुरंत मामले को पुलिस के संज्ञान में लाया और कार्रवाई के निर्देश दिए।

थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि सूचना मिलते ही एक विशेष पुलिस टीम गठित कर महाराष्ट्र भेजी गई। पुलिस टीम ने स्थानीय प्रशासन की मदद से सभी मजदूरों को बंधन से मुक्त कराया और सुरक्षित जबलपुर लाया। रविवार को सभी मजदूरों की घर वापसी कराई गई और उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में मानव तस्करी और जबरन श्रम से संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोषियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading