26.6 C
Jabalpur
April 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल देखने को लेकर भाई से हुआ था विवाद

Jabalpur News Today। तिलवारा थाना क्षेत्र के ग्राम लमेटी में रविवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब 15 वर्षीय किशोरी ज्योति झारिया ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
किशोरी अपने पिता जगदीश झारिया और परिवार के साथ पत्रकार गंगा पाठक के फार्म हाउस में चौकीदारी का काम करने वाले मकान में रह रही थी।

मोबाइल को लेकर हुआ था झगड़ा

सीएसपी आशीष जैन ने बताया कि रविवार दोपहर ज्योति का अपने 13 वर्षीय भाई से मोबाइल देखने को लेकर विवाद हो गया था।
भाई ने जब मोबाइल उससे छीन लिया, तो वह नाराज होकर घर के अंदर चली गई। कुछ देर तक जब वह बाहर नहीं आई, तो परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।
अंदर जाकर देखा तो ज्योति ने दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी।

पुलिस ने की जांच शुरू

सूचना मिलने पर तिलवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, और मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

पत्रकार गंगा पाठक फिर चर्चाओं में

गौरतलब है कि यह घटना पत्रकार गंगा पाठक के फार्म हाउस में घटी है, जो पहले भी आदिवासी जमीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।
उन पर आदिवासी क्षेत्र की जमीनें खरीदकर कथित भूमाफिया जैसी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप लग चुके हैं।
इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार फिर से गर्म है और ग्रामीणों के बीच कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

अन्य ख़बरें

निलंबित CEO धनवाल पर हाईकोर्ट में बड़ा खुलासा  दस्तावेज रोकने के आरोप से मामला गंभीर

Newsdesk

2.5 लाख किराया और डोर-टू-डोर शुल्क संग्रहरांझी संभाग में निगम का सघन वसूली अभियान

Newsdesk

नगर निगम में राजस्व वसूली 240 करोड़ पार कमिश्नर के नेतृत्व और टीम वर्क ने बनाया रिकॉर्ड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading