नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस अनिल अंबानी समूह की 7,500 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क कर दी हैं। यह कार्रवाई समूह की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले की जांच के तहत की गई है।
कुर्क की गई संपत्तियों में अनिल अंबानी का मुंबई के पाली हिल्स स्थित आवास तथा नवी मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी नॉलेज सिटी (डीएकेसी) की लगभग 132 एकड़ भूमि शामिल है, जिसकी मूल्य 4,462 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। ईडी मामले में आगे की जांच जारी रखे हुए है।


