26.6 C
Jabalpur
April 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर में मेधावी विद्यार्थियों को हवाई यात्रा का अवसर, महापौर अन्नू की पहल

जबलपुर। नगर निगम के स्कूलों के 15 मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के सम्मान में हवाई यात्रा कराई जा रही है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की पहल पर यह अवसर उन छात्रों को मिल रहा है जिन्होंने वार्षिक परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। चयनित छात्रों में तिलवारा हाईस्कूल के अमित कोरी, रोशन कुशवाहा, लक्ष्मी प्रधान, आयुषी महोबिया सहित नगर निगम कन्या स्कूल गोविंदगंज की तहजीब बानो, सानिया बानो, उमा चौधरी, इल्मा बानो और जानकी कोष्ठा शामिल हैं। इसके अलावा रांझी, गौरीघाट, अधारताल सहित अन्य स्कूलों के विद्यार्थी भी यात्रा पर जाएंगे। बच्चों के साथ चार शिक्षक, एक महिला शिक्षक और एक अभिभावक रहेंगे। इस पहल में मैकलसुता इंस्टीट्यूट के संचालक जयदीप मिश्रा का विशेष योगदान है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।

अन्य ख़बरें

निलंबित CEO धनवाल पर हाईकोर्ट में बड़ा खुलासा  दस्तावेज रोकने के आरोप से मामला गंभीर

Newsdesk

2.5 लाख किराया और डोर-टू-डोर शुल्क संग्रहरांझी संभाग में निगम का सघन वसूली अभियान

Newsdesk

नगर निगम में राजस्व वसूली 240 करोड़ पार कमिश्नर के नेतृत्व और टीम वर्क ने बनाया रिकॉर्ड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading