26.6 C
Jabalpur
April 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: पिकनिक मनाने गईं 9वीं की दो छात्राओं की पानी में डूबने से मौत, दो सहेलियां सदमे में घर लौटीं

जबलपुर। शहर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। केंद्रीय विद्यालय खमरिया की नौवीं कक्षा की दो छात्राएं पिकनिक के दौरान पानी में डूब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। चार छात्राएं मंगलवार सुबह स्कूल जाने का कहकर घर से निकलीं, लेकिन वे सीधे भदभदा पिकनिक स्पॉट पहुंच गईं।

शाम के समय वे फॉल के पास घूम रही थीं। इसी दौरान श्रुति यादव और देवांशी कोरी का अचानक पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में गिर गईं। दूसरी दो छात्राएं, प्रतिज्ञा ठाकुर और आयुषी सोनवारे, उस वक्त पास के इलाके में थीं, इसलिए उन्हें घटना का तुरंत पता नहीं चला।

जब काफी देर तक श्रुति और देवांशी नजर नहीं आईं तो दोनों सहेलियां डर गईं और बिना किसी को बताए सीधे घर लौट आईं। देर शाम तक जब श्रुति और देवांशी घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने खोजबीन की। पूछताछ में पता चला कि सभी छात्राएं भदभदा गई थीं।

परिजनों ने रात में रांझी थाना पुलिस को सूचना दी। बुधवार सुबह गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। करीब 11:30 बजे श्रुति का शव पत्थरों में फंसा मिला और लगभग 1 बजे देवांशी का शव भी बरामद कर लिया गया।

रांझी थाना एसआई मयंक यादव ने बताया कि दोनों सहेलियां अभी सदमे में हैं और बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, यह भी देखा जा रहा है कि यह पूरी तरह दुर्घटना थी या किसी बात को लेकर तनाव हुआ था।

इस घटना ने शहर में शोक की लहर दौड़ा दी है। परिजनों और स्कूल समुदाय में गहरा दुख व्याप्त है। पुलिस ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से पिकनिक और घूमने के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों का चयन करने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

निलंबित CEO धनवाल पर हाईकोर्ट में बड़ा खुलासा  दस्तावेज रोकने के आरोप से मामला गंभीर

Newsdesk

2.5 लाख किराया और डोर-टू-डोर शुल्क संग्रहरांझी संभाग में निगम का सघन वसूली अभियान

Newsdesk

नगर निगम में राजस्व वसूली 240 करोड़ पार कमिश्नर के नेतृत्व और टीम वर्क ने बनाया रिकॉर्ड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading