30.5 C
Jabalpur
April 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चेरीताल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से गाय की मौत, चालक नशे में था

जबलपुर। चेरीताल स्कूल के सामने देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने कहर बरपाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो दमोह नाका से बलदेव बाबा की ओर तेज गति से आ रही थी। अचानक चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और कार पहले सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई, इसके बाद वहीं मौजूद एक गाय को रौंद दिया। दुर्घटना में गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इंजन का हिस्सा टूटकर बिखर गया और सामने का शीशा चकनाचूर हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार चालक शराब के नशे में धुत था और तेज रफ्तार के कारण वह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँची और वाहन को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक के मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गाय की मौत के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल है। लोगों ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस मार्ग पर देर रात कई वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और ट्रैफिक निगरानी के सख्त इंतजाम की मांग की है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और शराब सेवन कर वाहन न चलाएँ ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

अन्य ख़बरें

सिहोरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: कार से 24 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

बंगाली क्लब मार्केट में भीषण आग: म्यूजिक पैलेस से शुरू होकर कपड़ों की दुकान तक फैली, 6 घंटे बाद काबू

Newsdesk

बरेला के कोसम घाट में पारिवारिक विवाद बना जानलेवा, नाबालिग बेटे ने पिता की जान ली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading