April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दिल्ली: लालकिले के पास कार में धमाका, 8 की मौत, दर्जनभर घायल; महाराष्ट्र व यूपी में हाई अलर्ट

नई दिल्ली, 10 नवंबर। राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी कारों में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और मुंबई में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि उन्हें इलाके में धमाके जैसी आवाज आने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत टीम मौके पर पहुंची। धमाके की वजह से तीन अन्य वाहन भी आग की चपेट में आए। फायर डिपार्टमेंट को कार ब्लास्ट की सूचना मिली थी और सात दमकल गाड़ियाँ मौके पर भेजी गई हैं।

दिल्ली पुलिस के शुरुआती बयान के मुताबिक, एक पार्क की गई कार में धमाका हुआ और इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। यह इलाका पुरानी दिल्ली के सबसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में से एक है।

धमाके से हुए नुकसान का पूरा विवरण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन इलाके को घेराबंदी कर लिया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी मौके पर पहुंच गई है और आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना में कई लोग घायल हुए हैं और कई एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची हैं।

अन्य ख़बरें

पाटन में भक्तिभाव से मनाया गया श्रीमद हनुमान प्राकट्योत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Newsdesk

ममता बनर्जी का शासनकाल युगांडा के ईदी अमीन के शासनकाल की याद दिलाता है : प्रतुल शाहदेव

Newsdesk

कलियाचक मामला: मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading