April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त की कार्रवाई: 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक पेंशन अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

जबलपुर। कलेक्ट्रेट कार्यालय में गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक पेंशन अधिकारी सचिन झा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी अधिकारी सेवानिवृत्त कर्मचारी की पत्नी का नाम पेंशन नॉमिनी में जोड़ने के बदले रिश्वत मांग रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में लैब टेक्नीशियन पद से सेवानिवृत्त किशोर झारिया ने शिकायत की थी कि उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है और वे दूसरी पत्नी का नाम पेंशन नॉमिनी में शामिल करवाना चाहते थे। इस संबंध में उन्होंने संभागीय पेंशन कार्यालय में तैनात सहायक पेंशन अधिकारी सचिन झा से संपर्क किया।

आरोप है कि सहायक पेंशन अधिकारी ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले ₹10,000 की मांग की। पीड़ित द्वारा लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराने पर फंदा बिछाया गया। शिकायतकर्ता तय समय पर कलेक्ट्रेट पहुंचा और जैसे ही उसने रिश्वत की राशि दी, वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने सहायक पेंशन अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

इस कार्रवाई का नेतृत्व लोकायुक्त डीएसपी सुरेखा परमार ने किया। टीम ने आरोपी से बरामद रिश्वत की रकम जब्त कर उसे हिरासत में लिया।

घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाही में जुटी हुई है।

शहरवासियों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसे कड़े कदम जरूरी हैं ताकि आम जनता को न्याय मिल सके।

अन्य ख़बरें

कटनी के भाजपा विधायक संजय पाठक पर हाईकोर्ट सख्त: दांडिक अवमानना का मामला दर्ज करने के आदेश

Newsdesk

जबलपुर हत्याकांड का खुलासा: स्लॉटर हाउस में चाकू से हमला, 8 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

श्रीकांत साहू को मिली भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading