30.5 C
Jabalpur
April 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

कोबरा को हाथ में लेकर कर रहा था विचित्र हरकत, दो बार डसा, मानसिक विक्षिप्त को 108 से अस्पताल भेजा गया

जबलपुर। अधारताल क्षेत्र के महाराजपुर इलाके में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति कोबरा सांप को हाथ में पकड़कर अजीबो–गरीब हरकतें करता नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह कभी सांप को चूम रहा था तो कभी हवा में लहराता हुआ घूम रहा था।

इस दौरान सांप ने उसे दो बार काट लिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया गया।

वन्य प्राणी विशेषज्ञ धनंजय घोष ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि कोबरा अत्यंत विषैला सांप होता है और उसके संपर्क में इस तरह की हरकत जानलेवा हो सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप दिखने पर खुद उसे पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत विशेषज्ञों या वन विभाग को बुलाएं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में व्यक्ति को सांप को पकड़कर अजीब हरकतें करते और सांप के वार से घायल होते देखा जा सकता है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस को भी जानकारी दी गई है। डॉक्टरों के अनुसार व्यक्ति का उपचार जारी है।

अन्य ख़बरें

सिहोरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: कार से 24 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

बंगाली क्लब मार्केट में भीषण आग: म्यूजिक पैलेस से शुरू होकर कपड़ों की दुकान तक फैली, 6 घंटे बाद काबू

Newsdesk

बरेला के कोसम घाट में पारिवारिक विवाद बना जानलेवा, नाबालिग बेटे ने पिता की जान ली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading