April 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: पुरानी रंजिश में मेडिकल स्टोर संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत नाजुक; दो आरोपी फरार

जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र के गौर में रविवार रात एक मेडिकल स्टोर संचालक शुभम पाठक (24) पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया बताया जा रहा है। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

कैसे हुआ हमला?

घटना उस समय हुई जब शुभम पाठक रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान, सिलुआ निवासी दीपक उर्फ ‘विधायक’ और जमतरा निवासी उसके साथी अक्षय ने उसे रास्ते में रोका। पहले दोनों ने गाली-गलौज की और फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शुभम के कमर और पैर पर गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती

हमले के बाद स्थानीय लोगों ने घायल शुभम को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। शुभम के भाई उमेश पाठक का कहना है कि शुभम की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और हमला क्यों किया गया, यह स्पष्ट नहीं है।

पुलिस जांच में जुटी

डीएसपी आकांक्षा उपाध्याय ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।

“हमलों के कारण और पुरानी रंजिश की वजह की पुष्टि घायल के होश में आने के बाद ही हो सकेगी,”
उन्होंने कहा।

जबलपुर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाएँ

पिछले छह महीनों में जबलपुर में चाकूबाजी की दर्जनों घटनाएँ सामने आ चुकी हैं। मामूली विवाद, शराब के लिए पैसे मांगने से लेकर पुरानी रंजिश जैसे कारणों से लगातार जानलेवा हमले हो रहे हैं। पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद अपराध में कमी के बजाय बढ़ोतरी दर्ज हो रही है, जो चिंता का विषय है।

अन्य ख़बरें

इंसाफ की दहलीज पर ‘खूनी जंग’: वकील ने वकील पर किया जानलेवा हमला, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

Newsdesk

घमापुर में सरेराह फायरिंग: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची जान

Newsdesk

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा  राष्ट्रगीत  ‘‘वंदे मातरम’’ एवं राष्ट्रगान ‘‘जन-गण-मन’’ का किया गया  गायन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading