April 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन से सुलह के लिए रूस संग मिलकर पीस प्लान बना रहे ट्रंप! बातचीत में आई तेजी

नई दिल्ली, 20 नवंबर । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस और यूक्रेन के बीच सुलह कराने के लिए फिर से प्रयास कर रहे हैं। अमेरिकी मीडिया में दावा किया गया कि ट्रंप प्रशासन यूक्रेन से युद्ध खत्म करने के लिए रूस के साथ चुपचाप एक नया पीस प्लान बना रहा है। हालांकि ये बात यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की को नागवार गुजर सकती है।

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक ट्रंप के स्पेशल दूत स्टीव विटकॉफ इस पूरे मामले का नेतृत्व कर रहे हैं। विटकॉफ इस मामले में मॉस्को के साथ बातचीत कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने को लेकर इस हफ्ते रूस और अमेरिका के बीच बातचीत में तेजी आई है।

इस सिलसिले में बातचीत के लिए आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल और पेंटागन का एक टॉप लेवल डेलीगेशन यूक्रेन पहुंचा। अमेरिकी आर्मी के प्रवक्ता कर्नल डेव बटलर ने कहा, “यूक्रेनी अधिकारियों से मिलने और युद्ध खत्म करने की कोशिशों पर चर्चा करने के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग मिशन पर पेंटागन का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन में है।”

अमेरिकी मीडिया ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि डेलिगेशन अमेरिकी राष्ट्रपति के आदेश पर यूक्रेन पहुंचा। अधिकारी ने कहा कि आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल से राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और दूसरे सीनियर यूक्रेनी अधिकारियों के साथ युद्ध के हालात और हथियारों की जरूरतों पर चर्चा करने के साथ ही शांति की शुरुआती कोशिशों पर भी बात करने की उम्मीद थी।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सबसे पहले यूएस डेलीगेशन के कीव जाने की खबर दी थी। दूसरी ओर, टेलीग्राम पर एक पोस्ट में यूक्रेनी डिफेंस मिनिस्टर डेनिस श्म्यहाल ने लिखा कि उन्हें ड्रिस्कॉल से मिलने का अवसर मिला। उन्होंने दोनों नेताओं की हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की।

श्म्यहाल ने अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को मिल रहे जरूरी सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा। अमेरिकी डेलिगेशन ने पार्टनर्स को डिफेंस इनोवेशन के क्षेत्र में हमारे डेवलपमेंट्स के बारे में बताया और \जेलेंस्की और ट्रंप के बीच हुए ऐतिहासिक डिफेंस एग्रीमेंट्स को लागू करने के अगले कदमों पर फोकस किया।”

अन्य ख़बरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर ने ट्रंप की ‘धमकी’ को बताया ‘शोर’, होर्मुज पर सहयोगी देशों से बातचीत का दिलाया भरोसा

Newsdesk

ताजिकिस्तान रिपब्लिक के विदेश मंत्री से मिले सीबी जॉर्ज

Newsdesk

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जाने-माने चिकित्सक को गोलियों से भूना, हालत गंभीर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading