April 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: मंजीत घोसी की गिरफ्तारी को कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र पर हमला बताया

नरसिंहपुर, 22 नवंबर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से कांग्रेस कार्यकर्ता मंजीत घोसी को दिल्ली और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात उनके घर से हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, मंजीत घोसी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े कुछ वीडियो और पोस्ट शेयर किए थे, जिनमें उन्होंने भाजपा पर “वोट चोरी” करने का गंभीर आरोप लगाया था। कांग्रेस नेता के हिरासत में लिए जाने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस में आक्रोश फैल गया।



मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भाजपा की वोट चोरी उजागर होने के बाद अब सरकार बौखलाहट में विपक्ष की आवाज दबाने पर उतर आई है। हमारे साथी मंजीत घोसी की गिरफ्तारी इसी डर और घबराहट का सबूत है। पूरी कांग्रेस मंजीत के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव लड़ाई के लिए तैयार भी है।”

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा, “नरसिंहपुर में कांग्रेस परिवार के साथी मंजीत घोषी की एक ट्वीट के संदर्भ में मध्यप्रदेश व दिल्ली पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी निंदनीय है! इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रत्येक संघर्ष में अपने सिपाहियों के साथ मजबूती से खड़ी है।”

इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है। एडिशनल एसपी संदीप भूरिया ने बताया कि मंजीत घोसी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर दिल्ली और राजस्थान पुलिस की टीम उन्हें लेकर गई है। यह एक इंटर-स्टेट केस है और आगे की प्रक्रिया वहीं पूरी होगी।

इस कार्रवाई से मंजीत घोसी का परिवार स्तब्ध है। मंजीत के भाई लक्ष्मीकांत घोसी ने कहा कि हमें इस कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। पुलिस अचानक घर पर आई और मेरे भाई को उठा ले गई। हम अभी भी नहीं जानते कि उनकी गलती क्या है।

अन्य ख़बरें

शिक्षक, विद्यार्थियो को पूरी ईमानदारी, लगन और समपर्ण के साथ दें शिक्षा- कलेक्टर

Newsdesk

मनोनीत पार्षदों ने संभाला दायित्व, गरिमामय समारोह में हुआ अभिनंदन

Newsdesk

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर
‘वंदे मातरम’ और ‘जन-गण-मन’ का सामूहिक गायन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading