नई दिल्ली। शाहदरा में शुक्रवार देर रात 27 वर्षीय गगन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उसके जन्मदिन से सिर्फ एक घंटे पहले हुई। पुलिस के अनुसार गगन विवाद सुलझाने एक व्यक्ति से मिलने घर के बाहर आया था। आरोपी ने पहले उसे गले लगाया और तुरंत सिर में गोली दाग दी।
घटना 11:09 बजे नवीन शाहदरा के वी ब्लॉक स्थित छोटू हलवाई दुकान के पास हुई। पुलिस टीम ने मौके पर गगन को गोली लगी हालत में पाया और जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
परिजनों के मुताबिक गगन ने हाल ही में किसी से झगड़ा किया था। मृतक की 10 दिन का बच्चा है।
दो आरोपी बाइक से आए थे। पुलिस ने एक को बाइक सहित पकड़ लिया है, दूसरा फरार है। मामला भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर जांच जारी है।


