28.2 C
Jabalpur
April 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

कोलकाता में कार में घसीटकर महिला को शराब पिलाई, नशीला पदार्थ मिलाया और की छेड़छाड़, तीन आरोपी फरार

कोलकाता। ईएम बायपास पर एक सनसनीखेज घटना में शुक्रवार रात तीन युवकों ने एक 28 वर्षीय विवाहित महिला को कार में घसीटकर जबरन शराब पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया गया, और उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता को बाद में मैदान इलाके में फेंककर आरोपी फरार हो गए।

घटना प्रगति मैदान थाना क्षेत्र में हुई, जब महिला रात 9 बजे ऐप कैब का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान एक कार आकर रुकी, जिसमें तीन लोग सवार थे। पीड़िता ने बताया कि उनमें से एक उसका परिचित था, जिससे वह तीन महीनों से बात कर रही थी।

महिला को जबरन कार में बैठाकर आरोपियों ने नशीली शराब पिलाई और उत्पीड़न किया। बाद में उसे मैदान क्षेत्र में छोड़ दिया गया, जहां से स्थानीय लोगों ने उसे SSKM अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया। तीनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

अन्य ख़बरें

नारकोटिक्स ड्रग की समस्या से देश को मुक्त कराये जाने के प्रयास हेतु एन.डी.पी.एस. एक्ट की सख्त कार्यवाही

Newsdesk

……
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल मंदिरो का किया गया शुभारंभ

Newsdesk

आरक्षक की तत्परता से रास्ता भटके  मासूम को परिजनों ने पाया सकुशल और सुरक्षित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading