28.1 C
Jabalpur
April 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ स्नेहलता पटेल को मिली हेलीकॉप्टर सैर की सौगात

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में जिले में बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रोत्साहित करने के लिए एक अभिनव पुरस्कार योजना की शुरुआत की गई है। इस अनोखी पहल के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को हेलीकॉप्टर की सैर कर सम्मानित किया जा रहा है।

इसी क्रम में बीएलओ सुपरवाइजर स्नेहलता पटेल को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा के माध्यम से जबलपुर से कान्हा और बांधवगढ़ की हवाई यात्रा कराई गई। स्नेहलता पटेल ने जिले के सभी मतदान केंद्रों के 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन कर एक मिसाल पेश की है।

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यभार और मानसिक दबाव के बीच जिला प्रशासन की यह पहल उनके मनोबल को बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

प्रशासन का उद्देश्य है कि ऐसे प्रेरणादायक प्रयासों को पहचानते हुए अन्य कर्मचारियों को भी उत्कृष्टता की ओर प्रेरित किया जाए, ताकि चुनाव संबंधी सभी कार्यों में गुणवत्ता और गति बनी रहे।

अन्य ख़बरें

भोपाल: होटल व्यवसायी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

Newsdesk

ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत जबलपुर सायबर सेल की कार्यवाही”

Newsdesk

शिक्षक, विद्यार्थियो को पूरी ईमानदारी, लगन और समपर्ण के साथ दें शिक्षा- कलेक्टर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading