April 9, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

जबलपुर पुलिस की रातभर कॉम्बिंग कार्रवाई: 242 वारंट तामील, 32 अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार

जबलपुर। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर शुक्रवार रात से शनिवार तड़के तक व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। यह अभियान 29 नवंबर रात 9 बजे से 30 नवंबर रात 2 बजे तक चला। कार्रवाई में शहर और देहात के सभी थाना प्रभारी, नगर पुलिस अधीक्षक, एएसपी स्तर के अधिकारी तथा क्राइम ब्रांच की टीमों ने भाग लिया।




242 वारंट तामील — वर्षों से फरार आरोपी दबोचे

अभियान के दौरान पुलिस ने जिलेभर में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देते हुए कुल 242 वारंट तामील किए। इनमें—

110 गैर-म्यादी वारंट

76 गिरफ्तारी वारंट

56 जमानती वारंट


शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार इनमें कई ऐसे आरोपी थे जो वर्षों से फरार चल रहे थे और लगातार गिरफ्तारी से बचते फिर रहे थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।




अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई — 32 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान—

32 अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार

173 लीटर कच्ची शराब जब्त

336 पाव देशी/विदेशी शराब जब्त


किए गए।
पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगी।




रातभर सर्चिंग, संदिग्धों से पूछताछ

अभियान के दौरान सक्रिय बदमाशों, गुंडा तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन चेकिंग की गई।
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मुसाफिरखाना और प्रमुख चौराहों पर पुलिस ने देर रात तक:

वाहनों की चेकिंग

लोगों की पहचान की जांच

संदिग्ध गतिविधियों पर सघन निगरानी


की।

कॉम्बिंग गश्त के चलते शहरभर में अपराधियों में हड़कंप मचा रहा।




जबलपुर पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर नकेल कसने और नागरिकों को सुरक्षित माहौल देने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

अन्य ख़बरें

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading