April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

खमरिया में तेज रफ्तार बस पलटी, 15 से अधिक यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर

जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जब जबलपुर से डिंडोरी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा खमरिया थाने के पास हुआ, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार से माहौल गूंज उठा।

सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से नज़दीकी अस्पताल भेजा गया।




15 से अधिक यात्री हुए घायल, 3 की स्थिति नाजुक

हादसे में 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं।




सामने आए व्यक्ति और बच्चे को बचाने में हुआ हादसा

सीएसपी रांझी सतीश साहू ने बताया कि लक्की बस जबलपुर से डिंडोरी के बजाग की ओर जा रही थी। इसी दौरान खमरिया थाने के पास अचानक सड़क पर एक व्यक्ति और एक बच्चा आ गया। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक का नियंत्रण बस से हट गया और बस पलट गई।

चालक के अनुसार, यदि वह बस को मोड़कर बचाव न करता, तो सड़क पर चल रहे व्यक्ति और बच्चे की जान पर खतरा हो सकता था।




जांच जारी

खमरिया पुलिस ने मौके का पंचनामा तैयार कर बस को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और घायल यात्रियों के इलाज पर लगातार नजर रखी जा रही है।




हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और अचानक सड़क पर आने वाली भीड़ की समस्या को सामने ला दिया है। पुलिस ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

Newsdesk

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26,स्वच्छता में जबलपुर को नंबर-1 बनाने नगर निगम ने झोंकी पूरी ताकत

Newsdesk

मुख्यालय की जनसुनवाई में प्राप्त 47 और संभागों में प्राप्त हुए 32 आवेदन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading