April 9, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

मुफ्त में मिठाई नहीं दी तो बदमाशों ने फरसा–तलवार से किया जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद पूरी वारदात

जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र के स्लॉटर हाउस गेट नंबर 3 के पास मिठाई की दुकान संचालित करने वाले मो. तोहिद के ऊपर बदमाशों ने फरसा और तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले में FIR तो दर्ज की गई, लेकिन आरोपियों पर मामूली धाराएँ लगाए जाने और कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित एसपी कार्यालय न्याय की गुहार लेकर पहुँचा।

घटना 25 नवंबर की बताई जा रही है। मो. तोहिद ने बताया कि क्षेत्र के बदमाश जग्गा, रमजान, राजा और उनके साथी दुकान पर आए और मुफ्त में मिठाई की मांग की। जब उसने मिठाई देने से इनकार किया तो आरोपी घर से फरसा और तलवार लेकर लौट आए और दुकान में घुसकर मो. तोहिद और उसके परिवार पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में मो. तोहिद गंभीर रूप से घायल हुआ, उसके हाथ में कई गहरी चोटें आईं।

हमले की फुटेज सीसीटीवी में साफ दिख रही है, जिसमें आरोपी हथियार लेकर हमला करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित ने हनुमानताल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उसके अनुसार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराएँ न लगाकर पुलिस ने मामूली प्रकरण बना दिया।

पीड़ित का आरोप है कि कार्रवाई न होने के कारण आरोपी अब लगातार केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं और प्रतिदिन पैसे की डिमांड कर रहे हैं। वह बताते हैं कि सभी आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं और नशे के आदी हैं, जिससे पूरा परिवार डर के साए में जी रहा है।

बढ़ते खतरे और कार्रवाई न होने से परेशान होकर मो. तोहिद शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुँचा और आरोपियों पर सख्त एवं ठोस कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading