April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ईको कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में बाइक सवार की मौत, शहपुरा–चरगँवा मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा

शहपुरा (भिटोनी)। शहपुरा थाना क्षेत्र में शहपुरा–चरगँवा मालकछार रोड पर एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार 35 वर्षीय शेख आज़ाद पिता शेख सुराब की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया।

जानकारी के अनुसार शेख आज़ाद अपनी बाइक से चारगांव थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही एक ईको कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शेख आज़ाद सड़क पर गिरते ही दम तोड़ बैठे।

टक्कर के बाद अनियंत्रित ईको कार खेतों में जा घुसी और तीन पट्टी खाकर खाई में जा गिरी। कार में सवार तीन लोगों में से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जो मौके पर ही गिर पड़ा।

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और शहपुरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ईको कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

सड़क पर बिखरे खून और क्षतिग्रस्त वाहनों का मंजर इतना दर्दनाक था कि वहां मौजूद लोग भी सहम गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा लंबे समय तक सभी के मन में भय और पीड़ा छोड़ जाएगा।

अन्य ख़बरें

इतिहास का स्वर्णिम पल: बगदरा में रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का भव्य अनावरण, हजारों की मौजूदगी में गूंजा “नारी शक्ति का जयघोष

Newsdesk

ग्राम सीताखोह में सम्राट अशोक बुद्ध विहार का लोकार्पण व सम्यक सम्बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

Newsdesk

ABVP ने शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय  प्रशासन को दिया 15 दिनों का अल्टीमेटम, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading