28.5 C
Jabalpur
April 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण: मेडिकल कॉलेज के पूर्व चिकित्सक पर गढ़ा थाना में मामला दर्ज

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में एक महिला ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पूर्व चिकित्सक डॉ. प्रफुल्ल भदोरिया के खिलाफ दैहिक शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार, डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर वर्ष 2023 से 2025 तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब विवाह करने से साफ इनकार कर रहा है।

सीएसपी आशीष जैन ने बताया कि पीड़िता मूल रूप से मंडला जिले की रहने वाली है। वर्ष 2010 में वह अपने पति के इलाज के सिलसिले में मेडिकल अस्पताल आई थी, तभी उसकी मुलाकात डॉ. प्रफुल्ल भदोरिया से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर यह संबंध गहराता चला गया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लंबे समय तक संबंध बनाए रखने के बाद जब उसने डॉक्टर से शादी के लिए कहा, तो उसने बहाने बनाना शुरू कर दिए। बाद में आरोपी डॉक्टर जबलपुर छोड़कर मध्यप्रदेश के बाहर किसी अन्य स्थान पर चिकित्सा सेवाएं देने चला गया, जिसके बाद पीड़िता ने गढ़ा थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है।

अन्य ख़बरें

भोपाल: होटल व्यवसायी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

Newsdesk

ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत जबलपुर सायबर सेल की कार्यवाही”

Newsdesk

शिक्षक, विद्यार्थियो को पूरी ईमानदारी, लगन और समपर्ण के साथ दें शिक्षा- कलेक्टर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading