April 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राहुल गांधी की देशभक्ति पर सवालिया निशान है: भाजपा सांसद कंगना रनौत

नई दिल्ली, 4 दिसंबर । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं से विदेशी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात न कराने का दावा कर एक राजनीतिक बहस छेड़ी है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने राहुल गांधी के दावे को सिर्फ राजनीति करार दिया। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता की देशभक्ति पर भी सवाल खड़े किए।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, “अगर राहुल गांधी खुद की तुलना अटल बिहारी वाजपेयी से कर रहे हैं, तो मेरी उन्हें यही सलाह है कि उन्हें भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए, तभी वह उनके जैसे बन सकते हैं।”

कंगना रनौत ने प्रश्नचिन्ह खड़े करते हुए कहा, “देश के प्रति उनकी (राहुल गांधी) भावना पर सवालिया निशान है। भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिशें हो रही हैं, चाहे वह देश में दंगे कराना हो या ‘टुकड़े’ करने की साजिशें, यह सवाल खड़े करती हैं।”

विपक्ष के नेताओं को विदेशी प्रतिनिधिमंडल से न मिलने देने पर भाजपा सांसद ने कहा, “सरकार के कुछ अपने फैसले होते हैं।”

वहीं, भाजपा सांसद बृज लाल ने कहा कि सरकार सब कुछ प्रोटोकॉल के हिसाब से करती है। उसी प्रोटोकॉल के तहत रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत आ रहे हैं। इसलिए काम प्रोटोकॉल के हिसाब से ही होगा। राहुल गांधी इसमें सिर्फ राजनीति कर रहे हैं।

भाजपा सांसद भीम सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि किसी दृष्टांत के साथ राहुल गांधी बोलते तो बातों को गंभीरता से लिया जाता। पिछले समय में कोई ऐसा दृष्टांत नहीं है। विदेश से आने वाले लीडर्स का अपना एक शेड्यूल होता है। उसके अनुसार प्रोटोकॉल का पालन होता है।

भीम सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सिर्फ हंगामा करते हैं। उन्हें जहां बोलना चाहिए, वह वहां नहीं बोलते।

अन्य ख़बरें

पुदीना से पाएं पाचन, ऊर्जा और इम्युनिटी को मजबूती, गर्मियों से देता है राहत

Newsdesk

वैश्विक संकटों से भारत मजबूती से उबर रहा है: एस. जयशंकर

Newsdesk

भाजपा-एनडीए गठबंधन 4 मई को केरल में सरकार बनाने के लिए तैयार : पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading