April 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

इंडिगो विवाद: भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, 37 ट्रेनों में लगाए 116 अतिरिक्त कोच

नई दिल्ली, 6 दिसंबर | इंडिगो फ्लाइट्स में बड़े पैमाने पर कैंसलेशन और अव्यवस्था के बीच भारतीय रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए देशभर में 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। ये कोच 6 दिसंबर से चरणबद्ध तरीके से परिचालन में जोड़ दिए गए हैं।

रेलवे के मुताबिक, इन अतिरिक्त कोचों के साथ 114 अतिरिक्त ट्रिप्स को भी बढ़ाया गया है, जिससे यात्रियों को विकल्प और सीट उपलब्धता दोनों में राहत मिलेगी।

दक्षिण रेलवे सबसे आगे — 18 ट्रेनों में बढ़ाई क्षमता

साउदर्न रेलवे ने सबसे अधिक 18 ट्रेनों में अतिरिक्त चेयर कार और स्लीपर कोच लगाए हैं। ये सभी ट्रेनें दक्षिण भारत के हाई-डिमांड रूट्स पर चल रही हैं, जहां फ्लाइट कैंसलेशन का सीधा असर देखा जा रहा है।

उत्तरी रेलवे में 8 ट्रेनों में बढ़ोतरी

नॉर्दर्न रेलवे ने 8 ट्रेनों में 3AC और चेयर कार कोच जोड़कर दिल्ली और उत्तरी क्षेत्रों के रूट्स की क्षमता बढ़ा दी है।

पश्चिम रेलवे — मुंबई–दिल्ली सेक्टर को मिलेगा लाभ

वेस्टर्न रेलवे ने 4 प्रमुख ट्रेनों में 3AC और 2AC कोच बढ़ाए हैं। ये ट्रेनें मुंबई–दिल्ली सहित घनी मांग वाले मार्गों पर चलती हैं।

बिहार-Delhi रूट को भी राहत

ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने
राजेंद्र नगर–नई दिल्ली एक्सप्रेस (12309) में 6–10 दिसंबर के बीच 2AC कोच जोड़े हैं। इससे बिहार–दिल्ली सेक्टर में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को मैनेज किया जा सकेगा।

ओडिशा से दिल्ली—ECOR ने जोड़े अतिरिक्त कोच

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने भुवनेश्वर–नई दिल्ली रूट की ट्रेनों
(20817/20811/20823) में 2AC कोच लगाए हैं।

पूर्वी भारत व उत्तर–पूर्व में भी बढ़ाई क्षमता

ईस्टर्न रेलवे ने 3 ट्रेनों में स्लीपर कोच जोड़े

NFR (Northeast Frontier Railway) ने 2 ट्रेनों में 3AC और स्लीपर कोच बढ़ाए, 6–13 दिसंबर तक आठ–आठ ट्रिप्स में इसका लाभ मिलेगा।


स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी

रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 4 विशेष ट्रेनें भी घोषित की हैं:

गोरखपुर – आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (05591/05592) – 7 से 9 दिसंबर

नई दिल्ली – शहीद कैप्टन तुषार महाजन वंदे भारत स्पेशल (02439/02440) – 6 दिसंबर

नई दिल्ली–मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल (04002/04001) – 6 और 7 दिसंबर

हज़रत निज़ामुद्दीन–तिरुवनंतपुरम सुपरफास्ट स्पेशल (04080) – 6 दिसंबर

अन्य ख़बरें

वैश्विक संकटों से भारत मजबूती से उबर रहा है: एस. जयशंकर

Newsdesk

भाजपा-एनडीए गठबंधन 4 मई को केरल में सरकार बनाने के लिए तैयार : पीएम मोदी

Newsdesk

गैस आपूर्ति के लिए सरकार का बड़ा फैसला: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर के लिए अब एड्रेस प्रूफ जरूरी नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading