28.5 C
Jabalpur
April 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

मदनमहल स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: पटरी पार करते वक्त मालगाड़ी की चपेट में आए छह लोग, महिला और बच्चे की मौत

जबलपुर। शनिवार देर रात मदनमहल रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें ट्रेन से उतरकर पटरी पार कर रहे छह लोग अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक महिला और 4 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच हुई।

मृतकों की पहचान पुष्पा सोनी (39 वर्ष) पति कुलदीप सोनी और 4 वर्षीय राजबीर पिता वीरेंद्र पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग नरसिंहपुर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए थे और मदनमहल के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर उतरने के बाद जल्दी निकलने के प्रयास में पटरी पार कर रहे थे। उसी दौरान समानांतर ट्रैक से तेज रफ्तार में गुजर रही मालगाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के तुरंत बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। कुछ ही देर में सीएसपी रितेश कुमार शिव, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सुजीत कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई। घायल चारों लोगों को 108 एम्बुलेंस की मदद से तुरंत जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

108 एम्बुलेंस चालक अंकित परोहा ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुँचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि परिवार मदनमहल किस उद्देश्य से आया था और क्या उन्हें ट्रेन से उतरते ही सही दिशा की जानकारी थी या नहीं।

नरसिंहपुर जिले के मुड़िया गांव के रहने वाले इन सभी लोगों का अचानक हुआ यह हादसा पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का कारण बन गया है। पुलिस और रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी तरह की जल्दबाजी में पटरी पार करने की कोशिश न करें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।

अन्य ख़बरें

भोपाल: होटल व्यवसायी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

Newsdesk

ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत जबलपुर सायबर सेल की कार्यवाही”

Newsdesk

शिक्षक, विद्यार्थियो को पूरी ईमानदारी, लगन और समपर्ण के साथ दें शिक्षा- कलेक्टर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading