April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

कछपुरा ब्रिज पर फिल्मी स्टाइल में बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़ 15 फीट नीचे गिरी कार, एयरबैग खुले तो बची 4 युवकों की जान

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र स्थित कछपुरा ब्रिज पर देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फिल्मी अंदाज़ में ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 15 फीट नीचे सड़क पर जा गिरी। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। नीचे गिरने के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि कार के एयरबैग समय रहते खुल गए, जिसकी वजह से कार में सवार चारों युवक मामूली चोटों से ही बच निकले।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार गिरने के कुछ मिनट बाद ही कार सवार युवक बाहर निकले और क्षतिग्रस्त कार लेकर मौके से चले गए। घटना का वीडियो और तस्वीरें सुबह सामने आईं तो ब्रिज पर टूटी रेलिंग को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

थाना प्रभारी संजीवनी नगर के अनुसार देर रात कार के ब्रिज से गिरने की सूचना मिली थी। कार सवार सुरक्षित थे और वे रात में ही वाहन लेकर चले गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और मामले की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading