April 6, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

कुख्यात बदमाश अमन चक्रवर्ती गिरफ्तार, गढ़ा पुलिस ने निकाला जुलूस

जबलपुर। गढ़ा थाना पुलिस ने शक्ति नगर चौपाटी पर हुए हत्या कांड का खुलासा करते हुए कुख्यात बदमाश अमन चक्रवर्ती और उसके साथी आकाश रजक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने उनका जुलूस निकालकर सख़्त संदेश दिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी ‘अपराध करना पाप है, पुलिस हमारे बाप है’ जैसे नारे लगाते हुए चलते दिखाई दिए।

गौरतलब है कि 7 दिसंबर की रात सेठीनगर निवासी अमन चक्रवर्ती अपने साथियों—आकाश रजक, नंदू उर्फ़ सागर तिवारी, रोहित झारिया, ताशु यादव और तीन नाबालिगों के साथ शक्ति नगर चौपाटी पहुंचा था। यहां उन्होंने चाइनीज़ ठेला संचालित करने वाले मोनू चक्रवर्ती से विवाद शुरू किया। कहा जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर अमन और उसके साथियों ने चाकू निकालकर मोनू पर लगातार हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र के आधार पर मुख्य आरोपी अमन चक्रवर्ती और आकाश रजक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि अमन चक्रवर्ती क्षेत्र का कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।

गढ़ा पुलिस द्वारा निकाले गए जुलूस का उद्देश्य अपराधियों में भय उत्पन्न करना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत रखना है। पुलिस ने साफ कहा है कि शहर में भय और गुंडागर्दी फैलाने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य ख़बरें

इंदौर में अभिनेत्री रेमन कक्कड़ की 300 करोड़ की जमीन पर कब्जा, शराब कारोबारी सूरज रजक पर FIR

Newsdesk

जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ‘गड़ा धन’ के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार

Newsdesk

अनूपपुर में बन रहे फ्लाईओवर ब्रिज को नहीं मिल पा रही गति रेलवे,सेतु निगम,विद्युत विभाग सभी सुस्त पड़े अनूपपुर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading