April 9, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

पुलिस लाइन एवं थाना अधारताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, जुए के फड़ पर छापा, 18 गिरफ्तार, 83,850 रुपए जप्त

जबलपुर जिले की पुलिस लाइन एवं अधारताल थाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए जुए के फड़ से 18 जुआड़ियों को 83 हजार 850 रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 12 दिसंबर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि संजय नगर पहाड़ी में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रुपए की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस लाइन और अधारताल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान 10 जुआड़ी ताश पत्तों पर रुपए की हार-जीत का खेल करते दिखाई दिए, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। मौके से ताश के पत्ते एवं कुल 83,850 रुपए नकद जब्त किए गए।

पुलिस ने सभी जुआड़ियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।

अन्य ख़बरें

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading