April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

टैक्स बकाया पर नगर निगम की सख्ती: पटेल बारात घर की 2 हजार वर्गफीट जमीन अधिग्रहित, एक दिन की मोहलत

जबलपुर। नगर निगम ने टैक्स बकाया मामलों में कड़ा रुख अपनाते हुए रांझी तुलसी नगर स्थित पटेल बारात घर की करीब 2 हजार वर्गफीट जमीन का अधिग्रहण कर लिया है। यह कार्रवाई बारात घर संचालक द्वारा लंबे समय से नगर निगम टैक्स का भुगतान नहीं किए जाने के कारण की गई।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार पटेल बारात घर पर लगभग 6 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। रिकॉर्ड जांच में सामने आया कि निर्माण के बाद से अब तक नियमित रूप से टैक्स जमा नहीं किया गया। बकाया वसूली के लिए निगम की टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की।

अधिकारियों ने बताया कि टैक्स जमा कराने के लिए पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ। इसके चलते नगर निगम को यह सख्त कदम उठाना पड़ा।

नगर निगम ने बारात घर संचालक को एक दिन की मोहलत दी है। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा टैक्स जमा कर दिया जाता है तो आगे की कार्रवाई रोकी जा सकती है। अन्यथा अधिग्रहित जमीन को नीलाम कर बकाया टैक्स की वसूली की जाएगी।

अन्य ख़बरें

एसडीएम श्रीमती सिडाम ने बताए सफलता के सूत्र ,बिंझिया में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

कोतमा में बड़ा हादसा: तीन मंजिला अग्रवाल होटल की इमारत धरासाई, कई लोगों के दबे होने की आशंका ,4-5 लोगो के फंसे होने की आशंका,

Newsdesk

कोतमा में बड़ा हादसा: तीन मंजिला अग्रवाल होटल की इमारत धरासाई, कई लोगों के दबे होने की आशंका-5 लोगो के फंसे होने की आशंका,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading