April 9, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

अधारताल क्षेत्र में चोरों का आतंक, सूने मकान से 7 लाख के जेवर और नकदी चोरी, 20 दिन बाद भी आरोपी फरार

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे सूने मकानों को निशाना बनाने के साथ-साथ राह चलते महिलाओं से चेन झपटमारी जैसी वारदातों को भी अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला महाराजपुर की सिद्धिविनायक कॉलोनी का है, जहां चोरों ने एक सूने मकान में सेंध लगाकर लाखों की चोरी कर ली।

महाराजपुर निवासी ममता सेन अपने परिवार के साथ नागपुर में रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने गई हुई थीं। इसी दौरान तीन बाइक सवार चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। चोरों ने ताले तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 7 लाख रुपये की चोरी की, जिसमें लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद भी शामिल हैं।

घटना की जानकारी तब सामने आई जब सुबह पड़ोसियों ने ममता सेन को फोन कर पूछा कि क्या उन्होंने घर की चाबी किसी को दी है। जब उन्होंने मना किया, तब चोरी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने जयप्रकाश नगर निवासी अपने छोटे भाई सुधीर सेन को सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि घर का मुख्य ताला टूटा हुआ था, अलमारी के ताले भी तोड़ दिए गए थे और सामान बिखरा पड़ा था।

परिजनों ने अधारताल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करने का आश्वासन दिया, लेकिन घटना को करीब 20 दिन बीत जाने के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी आय का एकमात्र साधन पेंशन है। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने महाराजपुर की सिद्धिविनायक कॉलोनी में छोटा सा मकान बनवाया था। कुछ समय बाद घर में वैवाहिक कार्यक्रम होना था, जिसकी तैयारियों के लिए जेवर और नकदी रखी गई थी। चोरी की इस घटना से परिवार के सारे सपने टूट गए हैं।

पीड़ित परिवार अब भी इस उम्मीद में है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़कर उनकी जीवनभर की कमाई उन्हें वापस दिलाएगी। वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

अन्य ख़बरें

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading