April 8, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

धार्मिक यात्रा के दौरान बुजुर्ग दंपति से लूट, कोटा में वारदात के बाद जबलपुर पुलिस ने दर्ज की शिकायत

जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें धार्मिक यात्रा पर निकले एक बुजुर्ग दंपति के साथ राजस्थान के कोटा में लूटपाट और धोखाधड़ी की घटना हुई है। इस घटना ने न सिर्फ पीड़ित दंपति की आस्था को ठेस पहुंचाई है, बल्कि धार्मिक स्थलों पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, अधारताल निवासी बुजुर्ग दंपति धार्मिक दर्शन के लिए राजस्थान के कोटा पहुंचे थे। दर्शन के लिए उन्होंने पहले एक ऑटो किराए पर लिया, लेकिन रास्ते में ऑटो खराब हो गया। इसके बाद दंपति ने एक फोर व्हीलर वाहन बुक किया। आरोप है कि फोर व्हीलर चालक ने रास्ते में ही दंपति के साथ लूटपाट की और उन्हें कोटा के बूंदी रोड क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में छोड़कर फरार हो गया।

घटना के बाद किसी तरह जब दंपति सुरक्षित जबलपुर लौटे, तो उन्होंने अधारताल थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। चूंकि वारदात राजस्थान के कोटा में हुई है, इसलिए जबलपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर राजस्थान पुलिस से संपर्क किया है। दोनों राज्यों की पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

धार्मिक यात्रा पर निकले बुजुर्गों के साथ हुई इस घटना ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

अन्य ख़बरें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Newsdesk


कथा के चतुर्थ दिवस भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन, आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading