April 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

संजीवनी नगर के स्कूल में घुसा सांप, शिक्षिका की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, बच्चों को सुरक्षित निकालकर कराया गया रेस्क्यू

जबलपुर के संजीवनी नगर थाना अंतर्गत धनवंतरी नगर स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला परसवाड़ा में उस समय हड़कंप मच गया, जब दोपहर करीब 2 बजे कक्षा पहली के बच्चे खेल रहे थे और अचानक एक लगभग तीन फीट लंबा सांप कक्षा के कमरे में प्रवेश कर गया। स्थिति को भांपते हुए मौजूद शिक्षिका कीर्ति नेमा ने सूझबूझ का परिचय दिया और तत्काल सभी बच्चों को सुरक्षित रूप से कक्षा से बाहर निकाल दिया।

घटना की सूचना तुरंत सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को दी गई, जो मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया। गजेंद्र दुबे ने बताया कि पकड़ा गया सांप “कीलबैक चेकर्ड” प्रजाति का है, जिसे आम भाषा में पन्हियल सांप कहा जाता है। यह सांप जहरीला नहीं होता है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।

सांप के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद स्कूल स्टाफ, बच्चों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली। समय रहते की गई कार्रवाई से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

अन्य ख़बरें

मुख्यमंत्री छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलती रहेगी जेड प्लस सुरक्षा, बिहार गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Newsdesk

शादी का झांसा, शोषण और गर्भपात के आरोप, पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

Newsdesk

जिला, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही निष्पक्ष और कर्तव्यनिष्ठा के परिचायक – आम जनमानस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading