April 6, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयप्रादेशिक

इथियोपिया के दौरे पर पीएम मोदी, दोनों देश के रिश्ते में होगा काफी सुधार: अनिल कुमार राय

अदीस अबाबा (इथियोपिया), 16 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में इथियोपिया जाएंगे। यह यात्रा इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के निमंत्रण पर हो रही है।  यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का 15 साल में पहला इथियोपिया दौरा है। इथियोपिया की सड़कों पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। 

इथियोपिया में भारत के राजदूत अनिल कुमार राय ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इथियोपिया दौरा उस समय हो रहा है जब यहां पर काफी सुधार हुए हैं। इसने प्रमुख तौर से सभी सेक्टरों में बदलाव की वजह से अपना एक अलग स्थान बना लिया है। इसमें इतने अच्छे-अच्छे अवसर आ रहे हैं, जिनका भारत उपयोग कर सकता है और दोनों देशों के बीच साझा समझौता स्थापित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि हम लोग मानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे पर उन सभी मुद्दों पर चर्चा होगी जो आगे जाकर दोनों देशों के बीच रिश्ते को और मजबूत करने वाली बनेगी। चाहे आर्थिक, राजनीतिक या वैश्विक हो, सभी क्षेत्रों में दोनों देशों को काफी फायदा होने वाला है। यह राजकीय यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की इथियोपिया की पहली यात्रा होगी, जो भारत-इथियोपिया संबंधों के बढ़ते रणनीतिक महत्व को दिखाती है।

राजदूत अनिल कुमार राय ने कहा कि भारत 2026 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने जा रहा है। इस नजरिए से यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें सभी मुद्दों पर चर्चा होती है। इससे आने वाले समय में काफी फायदा होने वाला है। वैसे भारत और इथियोपिया के बीच संबंध पहले से ही अच्छे थे और हम लोग ब्रिक्स के माध्यम से एक दूसरे तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में कई ऐसे कार्यक्रम हो सकते हैं जो आने वाले समय में सभी देशों के लिए फायदेमंद होंगे।

उन्होंने कहा कि ब्रिक्स एक एक महत्वपूर्ण मंच है। इसके पास आज दुनिया की लगभग 50 प्रतिशत से ज्यादा आबादी और 50 प्रतिशत से ज्यादा जीडीपी है। बैठक के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

इथियोपिया में भारत के राजदूत अनिल कुमार राय ने कहा क फरवरी 2025 में हम लोगों ने रक्षा के क्षेत्र में एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया था, जिससे इस क्षेत्र में भी दोनों देश आगे बढ़कर साथ-साथ काम कर सकते हैं। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद की सोच दूर तक है। इससे यहां विकास बहुत तेजी से हो रहा है। यहां पर विदेशी लोग भी संपत्ति खरीद सकते हैं। इससे भी दूसरे देशों के लोगों को फायदा होने वाला है।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading