April 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: सेंट्रल जीएसटी कार्यालय में रिश्वत लेते दो अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

जबलपुर। जबलपुर में बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सीबीआई की टीम ने ग्वारीघाट स्थित सेंट्रल जीएसटी कार्यालय में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान सीबीआई ने कार्यालय में पदस्थ सुपरिटेंडेंट मुकेश वर्मन और इंस्पेक्टर सचिन कांत को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने होटल व्यवसायी विवेक त्रिपाठी के ओयो ट्रांजैक्शन से जुड़े लेन-देन पर आपत्ति जताई थी। अधिकारियों का दावा था कि ट्रांजैक्शन के आधार पर होटल कारोबारी पर करीब एक करोड़ रुपये की रिकवरी बनती है। इसी मामले को निपटाने के लिए दोनों अधिकारियों ने व्यवसायी से 10 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

रिश्वत की मांग से परेशान होटल व्यवसायी विवेक त्रिपाठी ने पूरे मामले की शिकायत सीबीआई जबलपुर से की। शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और बुधवार को सेंट्रल जीएसटी कार्यालय में चार लाख रुपये की रिश्वत लेते समय दोनों अधिकारियों को पकड़ लिया।

सीबीआई टीम के कार्यालय पहुंचते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गिरफ्तारी के बाद दोनों अधिकारियों को सीबीआई अपने साथ लेकर गई, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। सीबीआई अब यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल है या नहीं।

इस कार्रवाई के बाद सेंट्रल जीएसटी विभाग में हड़कंप का माहौल है और पूरे प्रकरण को लेकर उच्च स्तर पर भी निगरानी की जा रही है।

अन्य ख़बरें

लाड़ली पथ पर शराब दुकान का विरोध रंग लाया: आबकारी विभाग ने दुकान की सीलिंग की

Newsdesk

संस्कारधानी में गूंजा जय बजरंगबली का जयकारा, प्राकट्योत्सव पर आस्था का सैलाब

Newsdesk

मुख्यमंत्री छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलती रहेगी जेड प्लस सुरक्षा, बिहार गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading