April 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

आईएसबीटी के पास ई-रिक्शा चालक की हत्या: पुरानी रंजिश में रोहित पाल ने गला रेतकर की पवन अहिरवार की हत्या, आरोपी फरार

जबलपुर के सबसे व्यस्त इलाके आईएसबीटी बस स्टैंड के पास रविवार शाम ई-रिक्शा चालक पवन अहिरवार की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुरानी रंजिश सामने आई है। जांच में पता चला है कि मृतक पवन अहिरवार और आरोपी रोहित पाल के बीच पहले भी विवाद हो चुका था, जिसकी शुरुआत दोनों की पत्नियों के बीच हुए झगड़े से हुई थी। उस समय पड़ोसियों ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन दुश्मनी अंदर ही अंदर बढ़ती चली गई।

पवन अहिरवार माढ़ोताल थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर का निवासी था, जबकि आरोपी रोहित पाल उसी इलाके में रहता है। करीब एक महीने पहले पवन का ई-रिक्शा रोहित के घर के सामने टकरा गया था, जिस पर दोनों की पत्नियों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पवन और रोहित के बीच भी विवाद हुआ। पड़ोसियों के हस्तक्षेप से मामला तब थम गया था, लेकिन हाल के दिनों में दोनों के बीच दोबारा तनाव बढ़ गया था।

रविवार शाम को आईएसबीटी के पास बीच सड़क पर दोनों का आमना-सामना हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते रोहित पाल ने चाकू निकालकर पवन के गले पर वार कर दिया। वारदात के दौरान आसपास से गुजर रहे लोग मूकदर्शक बने रहे और किसी ने आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की। गंभीर रूप से घायल पवन को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी रोहित पाल आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ जबलपुर के विभिन्न थानों में जुआ खिलाने और मारपीट के चार मामले दर्ज हैं। आशंका जताई जा रही है कि रोहित जानबूझकर चाकू साथ लेकर घर से निकला था और मौके का फायदा उठाकर हत्या को अंजाम दिया। जांच में यह भी सामने आया है कि विवाद के दौरान रोहित ने अपनी एक्टिवा ई-रिक्शा से टकराई, जिससे झगड़ा और बढ़ गया।

घटना के बाद आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी की पहचान रोहित पाल के रूप में हो चुकी है। वारदात के बाद एएसपी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच व माढ़ोताल थाना पुलिस की कुल पांच टीमें आरोपी की तलाश में लगा दी गई हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना ने व्यस्त इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और आम लोगों की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

अन्य ख़बरें

सम्राट विक्रमादित्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

Newsdesk

पत्रकार अमित शुक्लाा से मारपीट मामले में फरार दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Newsdesk

हवन कुंड में बाल हनुमान के दिव्य दर्शन : मुंगवानी सिद्ध पीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading