April 5, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

4 लाख के चोरी हुए आभूषण अब तक बरामद नहीं, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत परियट गांव निवासी शिवम व्यास ने अपने घर से चोरी हुए करीब 4 लाख रुपये के आभूषण अब तक बरामद न होने पर पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच और चोरी गए जेवरात की रिकवरी की मांग की है।

शिवम व्यास ने बताया कि 4 नवंबर को उनके घर में चोरी की वारदात हुई थी, जिसमें चोर सोने-चांदी के करीब 4 लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गया था। शिकायत पर पनागर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने चोरी किए गए 20 ग्राम सोने की चेन और अंगूठी सुहागी क्षेत्र के एक ज्वेलर्स को बेच दी है।

फरियादी का आरोप है कि आरोपी द्वारा ज्वेलर्स का नाम और स्थान बताए जाने के बावजूद पुलिस ने न तो संबंधित ज्वेलर्स को हिरासत में लिया और न ही उससे कोई पूछताछ की गई। शिवम व्यास का कहना है कि इससे साफ प्रतीत होता है कि इस पूरे मामले में चोर, ज्वेलर्स और पुलिस की सांठगांठ हो सकती है।

पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि उसके जीवन भर की कमाई के आभूषण चोरी हो चुके हैं और अब तक उन्हें वापस नहीं कराया गया है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और चोरी गए जेवरात जल्द से जल्द बरामद कराए जाएं।

इस मामले में ज्ञापन प्राप्त करते हुए डीएसपी बी.एस. गोठरिया ने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फरियादी को निष्पक्ष जांच और न्याय का आश्वासन दिया है।

अन्य ख़बरें

विरासत सहेजेगा जबलपुर, ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ से महकेगी महाराजपुर की ऐतिहासिक बावली

Newsdesk

घरों का पानी घर में, शहर का पानी शहर में जल संरक्षण के लिए निगमायुक्त की मुहिम तेज

Newsdesk

डिजिटल जबलपुर
11 वीं के छात्र अभिवीर ने बनाया ’महापौर हेल्पलाइन’ एप, नगर निगम को सौंपा निःशुल्क उपहार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading