April 5, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़, 30 से अधिक चोरी की वारदातों का खुलासा, 9 लाख का माल बरामद

जबलपुर के माढ़ोताल थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो शहर और आसपास के इलाकों में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने माढ़ोताल, गोरखपुर, रांझी और संजीवनी नगर थाना क्षेत्रों में हुई 30 से अधिक चोरियों का खुलासा करते हुए गिरोह के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित करीब 9 लाख रुपए कीमत का चोरी का सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सुनसान और बंद मकानों को निशाना बनाते थे और रात के समय योजनाबद्ध तरीके से चोरी करते थे।
जांच के दौरान अलग-अलग तारीखों में दर्ज चार बड़ी चोरी की घटनाओं की कड़ियां आपस में जुड़ती चली गईं। कहीं ताले तोड़कर नकदी और जेवर चोरी किए गए, तो कहीं परिवार की गैरमौजूदगी में घर से लाखों का सामान साफ किया गया। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया।

एडिशनल एसपी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और शहर में दहशत का माहौल बना चुका था। पुलिस को उम्मीद है कि आगे की पूछताछ में और भी चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है। बरामद किए गए सामान को संबंधित फरियादियों को लौटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार, सब इंस्पेक्टर विनीता करोसिया और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और लगातार प्रयासों से इस शातिर गिरोह का नेटवर्क टूट सका।

अन्य ख़बरें

विरासत सहेजेगा जबलपुर, ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ से महकेगी महाराजपुर की ऐतिहासिक बावली

Newsdesk

घरों का पानी घर में, शहर का पानी शहर में जल संरक्षण के लिए निगमायुक्त की मुहिम तेज

Newsdesk

डिजिटल जबलपुर
11 वीं के छात्र अभिवीर ने बनाया ’महापौर हेल्पलाइन’ एप, नगर निगम को सौंपा निःशुल्क उपहार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading