April 9, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

टोरंटो में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जताया शोक

नई दिल्ली, 26 दिसंबर। कनाडा के टोरंटो शहर में यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के स्कारबोरो कैंपस के पास एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय शिवांक अवस्थी के रूप में हुई है, जो कनाडा में पीएचडी की पढ़ाई कर रहा था। टोरंटो पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 3:34 बजे हाईलैंड क्रीक ट्रेल और ओल्ड किंग्स्टन रोड इलाके में एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवांक को गोली लगने की पुष्टि की, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं और उनकी तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। यह मामला इस वर्ष टोरंटो का 41वां हत्या का मामला बताया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो तो वह पुलिस या क्राइम स्टॉपर्स से संपर्क करें।

इस घटना से कनाडा में रह रहे भारतीय समुदाय में शोक और चिंता का माहौल है। टोरंटो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने शिवांक अवस्थी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह पीड़ित परिवार के संपर्क में है और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

गौरतलब है कि यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब हाल ही में टोरंटो में एक अन्य भारतीय नागरिक की हत्या का मामला भी सामने आया था, जिससे अंतरराष्ट्रीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

अन्य ख़बरें

ट्रंप का आरोप- अमेरिका-ईरान वार्ता में फर्जी लोग और झूठे दावे शाम‍िल, जल्द होगा खुलासा

Newsdesk

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच संघर्ष-विराम का बांग्लादेश ने क‍िया स्वागत, शांति की दिशा में अहम कदम बताया

Newsdesk

ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ में ईरान पर हुए 13,000 से ज्‍यादा हमले, 13 अमेर‍िकी सैनिक शहीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading