April 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

राजुल ड्रीम सिटी अमखेरा में दुकान में घुसकर मारपीट, सीसीटीवी में कैद, आरोपी फरार

जबलपुर के गोहलपुर थाना अंतर्गत राजुल ड्रीम सिटी, अमखेरा में एक दुकान में घुसकर दुकान संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित विनय गुप्ता ने बताया कि वह राजुल ड्रीम सिटी अमखेरा में दुकान संचालित करता है। गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद के दौरान अंकित श्रीवास्तव उर्फ टोनी, अजय यादव और एक अन्य साथी उसकी दुकान में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए विनय गुप्ता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

विनय गुप्ता निवासी अधारताल ने गोहलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने न सिर्फ दुकान में मारपीट की, बल्कि बाद में जब पीड़ित घर लौट रहा था, तब दो एक्टिवा सवार युवकों ने उसके घर पहुंचकर भी जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीड़ित ने अधारताल थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है।

गोहलपुर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

स्वास्थ्य विभाग में 1.33 करोड़ की अनियमितता उजागर, जांच में आरोप सही

Newsdesk

501 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा पर
       हनुमान चालीसा का गुन गान करते हुए निकली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading