April 4, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

नई दिल्ली, 30 दिसंबर  बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख खालिदा जिया का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को बताया गया कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी की अध्यक्ष खालिदा जिया के जनाजे में भारत सरकार और जनता का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे 31 दिसंबर को ढाका का दौरा करेंगे।

इससे पहले बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। उन्होंने खालिदा जिया के योगदान को याद करते हुए कहा कि बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के विकास के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

अन्य ख़बरें

मिडिल ईस्ट संघर्ष की वजह से कंबोडिया में डीजल की कीमत दोगुनी से ज्यादा हुई: सरकार

Newsdesk

पाकिस्तान में ईंधन की बढ़ी कीमतों से मचा कोहराम, विपक्ष ने कहा ‘इस्तीफा दे शरीफ सरकार

Newsdesk

ईरान ने जिसे मार गिराने का दावा किया, जानिए कितना ताकतवर है अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading