April 4, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

कुलदीप सेंगर की बेटी को पीड़िता के बारे में बयान देने से बचना चाहिए: केसी त्यागी

नई दिल्ली, 30 दिसंबर । उन्नाव रेप केस मामले में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी द्वारा अपने पिता का बचाव करने पर जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि उन्हें पीड़िता को लेकर दिए बयान से पहले थोड़ा सोचना चाहिए। नई दिल्ली में केसी त्यागी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए

कहा कि कुलदीप सेंगर की बेटी भी एक लड़की है, एक महिला है, लेकिन उन्हें एक महिला के साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। यह सिर्फ एक लड़की का मामला नहीं है; यह पूरे पीड़ित समुदाय के दर्द को दर्शाता है।

कुलदीप सेंगर की बेटी ने अपने पिता को निर्दोष बताते हुए कहा कि बीते 8 साल में भी उन्हें भी बहुत कुछ झेलना पड़ा है। लोग एक तरफ से सिर्फ पीड़िता का पक्ष मान रहे हैं, जबकि उनका पक्ष कोई नहीं ले रहा है। पश्चिम बंगाल में एसआईआर के पर्यवेक्षक की कार पर हुए हमले को लेकर केसी त्यागी ने कहा कि चुनाव से पहले एसआईआर को लेकर टीएमसी पहले ही हल्ला कर चुकी है।

 

अन्य ख़बरें

पुदीना से पाएं पाचन, ऊर्जा और इम्युनिटी को मजबूती, गर्मियों से देता है राहत

Newsdesk

जबलपुर में रिकवरी एजेंसी से जुड़े गुंडों का हमला: दो सगे भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Newsdesk

वैश्विक संकटों से भारत मजबूती से उबर रहा है: एस. जयशंकर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading