31.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

श्रीराम से राहुल गांधी की तुलना पर रामभद्राचार्य का तंज, ‘वे जो कर रहे हैं, उसे भगवान ही जानते हैं’

नागपुर, 1 जनवरी जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कांग्रेस नेता नाना पटोले के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी वही काम कर रहे हैं, जो प्रभु राम ने किया था। इस पर रामभद्राचार्य ने कहा है कि यह सिर्फ चाटुकारिता है। वे कभी भगवान राम को समझ ही नहीं पाए।

नागपुर पहुंचे स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि श्रीराम और राहुल गांधी के बीच तुलना कैसी? दोनों की किसी भी मायने में तुलना नहीं हो सकती। क्या किसी जुगनू और सूर्य नारायण की तुलना की जा सकती है?

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कौन सा दलितों के लिए काम कर रहे हैं? वे जो कर रहे हैं, उसे भगवान ही जानते हैं।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। वहां के लोगों और सरकार को समझना चाहिए कि हिंदुओं के समर्थन से ही बांग्लादेश बना था। अगर हिंदुओं पर अत्याचार होगा तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार को आक्रामक रुख अपनाना चाहिए।

अन्य ख़बरें

‘स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोली का शव बरामद, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला

Newsdesk

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading